फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में सफाई, अतिक्रमण और बकाया वसूली पर नगर परिषद सख्त

Sun, 26 Jul 2026 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर ने शहर की सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने और बकाया शुल्क की वसूली को लेकर अभियान तेज कर दिया है। एक दिन पूर्व नगर परिषद की टीम ने बस स्टैंड, मुख्य बाजार, नगर परिषद की दुकानों और ऐतिहासिक जल स्रोत नौण का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण में नगर परिषद अध्यक्ष नीलम धीमान, उपाध्यक्ष विनय स्याल, कनिष्ठ अभियंता तिलक राज और सफाई निरीक्षक आर्यन मिन्हास शामिल रहे। बस स्टैंड के समीप दुकानों के आगे नाली पर रखे लोहे के जालों का निरीक्षण किया गया।
शिकायत मिली थी कि दुकानदारों द्वारा भारी सामान रखने से कई जाले क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इन्हीं जालों पर खड़े होकर यात्री बसों का इंतजार करते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। पहले भी लोग फिसलकर घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

टीम ने दुकानदारों को दुकान के बाहर रखा सामान हटाने, अतिक्रमण समाप्त करने और जालों पर भारी सामान न रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को कूड़ा शुल्क और दुकानों का किराया समय पर जमा कराने को भी कहा गया।
इसके बाद टीम ने मुख्य बाजार स्थित ऐतिहासिक जल स्रोत नौण और उसके समीप बने सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
नगर परिषद के उपाध्यक्ष विनय स्याल ने कहा कि नगर परिषद पर करीब दो करोड़ रुपये का कूड़ा शुल्क और दुकान किराया बकाया है। उन्होंने कहा कि नियमित वसूली अभियान चलाने से बकाया राशि नहीं बढ़ेगी और उपभोक्ताओं व दुकानदारों पर एकमुश्त भुगतान का अतिरिक्त बोझ भी नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें