फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नगर निगम की सौगात का मनाया जश्न, हमीरपुर में कांग्रेसियों ने बांटीं मिठाइयां

Tue, 19 Nov 2024 07:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
गांधी चौक में मिठाइयां बांट कर जश्न मनाते कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता। -संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर को सरकार से बड़ी सौगात मिलने पर सोमवार को कांग्रेसियों ने गांधी चौक पर खूब जश्न मनाया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां बांटकर बधाई दी। साथ ही पटाखे चलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

प्रदेश कैबिनेट की हाल में हुई बैठक में नगर परिषद हमीरपुर को नगर निगम का दर्जा दिया गया है। इसके साथ ही भोरंज को नगर पंचायत और नादौन को नगर परिषद का दर्जा दे दिया है। इसके अलावा सरकार के अन्य निर्णयों से भी जिलावासियों को लाभ मिलने वाला है। इसको लेकर जिला के कांग्रेस में खुशी की लहर हैं।
जिला हमीरपुर में मिली गई सौगात पर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष और पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती और पूर्व प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खूब जश्न मनाया। पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमीरपुर को नगर निगम का दर्जा मिलना और पॉलिटेक्निक कॉलेज में नए पाठ्यक्रम कंप्यूटर इंजीनियरिंग और इंटरनेट ऑफ थिंग्स का डिप्लोमा शुरू करना बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन

डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने मुख्यमंत्री की ओर से कार्डियोलॉजी विभाग की शुरुआत की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद ही कार्डियोलॉजिस्ट ने मेडिकल कॉलेज में ज्वाइन कर लिया है। अब मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजी विभाग की ओपीडी भी शुरू हो गई है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के नारे के तहत हमीरपुर को नई सौगातें दी हैं। इस अवसर पर कांग्रेस नेता देवीदास शहंशाह, पुरुषोतम कालिया, विवेक कटोच, निशा कटोच, अंशुल शर्मा सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें