फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नगर निगम का कार्यालय 10 करोड़ रुपये से होगा तैयार

विज्ञापन
नगर निगम हमीरपुर के तीन मंजिला भवन के निर्माण में जुटी विभाग की मशीनरी। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर को जल्द ही आधुनिक कार्यालय भवन मिलने जा रहा है। टाउन हॉल के समीप खाली पड़ी भूमि पर नगर निगम के नए कार्यालय का निर्माण शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन 18 माह के भीतर तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रस्तावित तीन मंजिला भवन में नगर निगम आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अलग-अलग कार्यालय कक्ष बनाए जाएंगे। इसके अलावा मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों के लिए भी पृथक कार्यालयों की व्यवस्था होगी। भवन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, ताकि निगम के प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।
भवन के भूतल पर पार्किंग सुविधा विकसित की जाएगी, जबकि ऊपरी मंजिलों में कार्यालय और बैठक कक्ष बनाए जाएंगे। आम लोगों और कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भवन में दो लिफ्टें भी स्थापित की जाएंगी, जिससे सभी मंजिलों तक आसानी से पहुंचा जा सके।
विज्ञापन

वर्तमान में नगर निगम का कार्यालय टाउन हॉल में संचालित हो रहा है, जहां सीमित स्थान के कारण कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नए भवन के निर्माण से निगम के प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि प्रारंभिक योजना के तहत निगम कार्यालय का निर्माण डीसी कार्यालय के समीप प्रस्तावित था लेकिन बाद में टाउन हॉल के पास उपलब्ध भूमि को इसके लिए उपयुक्त मानते हुए स्थान का चयन किया गया।

नगर निगम के नए कार्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस परियोजना पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। तीन मंजिला भवन में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अलग-अलग कार्यालय कक्ष उपलब्ध होंगे। भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। -राम प्रसाद शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन


फोटो कैप्शन : टाउन हॉल के समीप नगर निगम के नए कार्यालय भवन के लिए शुरू किया गया निर्माण। -संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें