संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ-3 का सुजानपुर और नादौन विधानसभा से भी आगाज हुआ। सुजानपुर विधानसभा के सराहकड़ में सांसद खेल महाकुंभ की कबड्डी के मुकाबलों से शुरुआत हुई।
इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने महाकुंभ का आगाज किया। सुजानपुर में कबड्डी में 52 टीमों ने अपना पंजीकरण करवाया है। पहले दिन आठ कबड्डी के मुकाबले हुए।
इनमें मझोग सुलतानी, सेंट साईं, कोट, चबूतरा 4, करोट, चबूतरा 3, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर, चौरी की टीमें द्वितीय चरण में पहुंची हैं। वहीं, नादौन विधानसभा में वॉलीबाल के मुकाबलों से खेल महाकुंभ का आगाज हुआ।
नादौन में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रहे ऋषि धवन और विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक नादौन विजय अग्निहोत्री रहे। इसके अलावा हमीरपुर विधानसभा में दूसरे राउंड के मुकाबले कबड्डी के खेले गए। ऋषि धवन ने पूर्व मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर की पहल सांसद खेल महाकुंभ की सराहना की।
वहीं, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि खेल महाकुंभ ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों के लिए एक वरदान की तरह है। इस दौरान सांसद खेल महाकुंभ आयोजन टीम के सदस्य के साथ-साथ जिला भाजपा के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला खेल महाकुंभ के संयोजक कपिल मोहन शमा, प्रो़ विक्रम राणा, अनिल शर्मा, पवन शर्मा, अक्षय कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नादौन में सांसद खेल महाकुंभ के शुभारंभ पर क्रिकेटर ऋषि धवन के साथ खिलाड़ी। भाजपा।