फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सांसद अनुराग ठाकुर ने 49 पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

Mon, 31 Aug 2026 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
तरक्वाड़ी में आयोजित सम्मान समारोह में मौजूद पंचायत प्रतिनिधि व अन्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोरंज/अवाहदेवी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तरक्वाड़ी में रविवार को पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर 49 पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंचायतें विकास की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने प्रतिनिधियों से स्थानीय प्राथमिकताएं चिह्नित कर विकास कार्यों को गति देने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने विकास कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने पर जोर देते हुए कहा कि देरी से निर्माण सामग्री के दाम बढ़ने के साथ परियोजनाओं की लागत भी बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 350 से अधिक भवन निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं।
उन्होंने भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का भी आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष अनीता शर्मा, जिला सह प्रभारी प्रियवत शर्मा, पूर्व विधायक अनिल धीमान, पूर्व मंत्री कमलेश कुमारी, पूर्व मंडलाध्यक्ष देश राज शर्मा, समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली, भोरंज के अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मंच संचालन समीरपुर मंडल के महामंत्री एडवोकेट संजीव कुमार ने किया।

तरक्वाड़ी में आयोजित सम्मान समारोह में मौजूद पंचायत प्रतिनिधि व अन्य। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें