फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बेटियों को जन्म देने वाली माताओं को दिया जाएगा सम्मान

Tue, 10 Mar 2026 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। बेटियों को जन्म देने वाली माताओं और दत्तक अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा और कम लिंगानुपात वाली पंचायतों की पहचान कर वहां विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

सोमवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम स्वाति डोगरा ने किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ लैंगिक समानता को लेकर जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने को लेकर चर्चा की। खंड स्तरीय टास्क फोर्स, खंड स्तरीय अनुश्रवण समिति व मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना समिति की बैठक भी आयोजित हुई। बैठक में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जारी एक्शन प्लान की समीक्षा हुई।
एसडीएम स्वाति डोगरा ने कहा कि बालिकाएं देश के लिए एक महत्वपूर्ण संपत्ति हैं और उनके अस्तित्व, सुरक्षा तथा सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के लिए समन्वित प्रयास जरूरी हैं। शिक्षा, खेल, संस्कृति, सामाजिक कार्य और विज्ञान जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मनोज कुमार ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

बैठक में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत अनाथ बच्चों से संबंधित योजनाओं पर भी चर्चा की गई। विकास खंड बिझड़ी के चार अनाथ बच्चों को रहने के लिए गृह अनुदान प्रदान किया है। बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी बड़सर, उपमंडल पुलिस अधिकारी बड़सर, खंड विकास अधिकारी बिझड़ी, प्राथमिक शिक्षा अधिकारी बिझड़ी, तहसील कल्याण अधिकारी बड़सर, अधीक्षक महाविद्यालय बड़सर, कृषि विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें