मद्रर प्राइड स्कूल मलोटी की फुटवॉल टीम को बेंगलूरू रवाना करती एसडीएम। (स्रोत : संवाद )
बड़ा (हमीरपुर)। दो अक्तूबर से बंगलूरू में शुरू हो रही सुब्रतो मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही मदर प्राइड पब्लिक स्कूल मलोटी की अंडर-14 टीम को एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने वीरवार को बंगलूरू के लिए रवाना किया।
एसडीएम ने इस दौरान टीम की जर्सी का लोकार्पण किया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। अपराजिता चंदेल ने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना का परिचय देते हुए प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि फुटबाल टीम को बंगलूरू के लिए रवाना करते हुए उन्हें काफी खुशी महसूस हो रही है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी स्कूल की टीम सुब्रतो मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रही है।