फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी माता मंदिर में 3000 से अधिक श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Mon, 19 Oct 2026 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
श्री अवाहदेवी माता मंदिर में मां का आशीर्वाद लेते भक्त। संवाद
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। शारदीय नवरात्र पर रविवार को श्री अवाहदेवी माता मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया।
विज्ञापन

देखते ही देखते मंदिर परिसर भक्तों की चहल-पहल और माता के जयकारों से गूंज उठा। दिनभर श्रद्धालुओं ने दर्शन और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। रविवार को 3000 से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
नवरात्र के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा का धार्मिक अनुष्ठान विधिवत जारी रहा। इसके साथ ही कन्या पूजन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं का विधिपूर्वक पूजन कर उन्हें भोजन करवाया और आशीर्वाद लिया। धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।
विज्ञापन

माता की महिमा का गुणगान करने के लिए स्थानीय गायक जगदीश सन्याल ने भजनों और माता की भेंटों की प्रस्तुति दी। उनकी भक्तिमय प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। पूजा-अर्चना, जयकारों और भजनों के बीच अष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें