फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय कांफ्रेंस में आए 100 से अधिक शोध पत्र

विज्ञापन
एनआईटी हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में दौरान कार्यकारी निदेशक प्रो. ललित अवस्थी और अन्य। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस रिसेट ट्रेड्स इन मैनेजमेंट एंड सोशल साइंसेस का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। पहले दिन संस्थान के निदेशक प्रो. ललित अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं, एमएनआईटी जयपुर से प्रो. एमएम शर्मा विशिष्ट अतिथि और प्रो. प्यार चंद एनआईटी हमीरपुर मुख्य वक्ता के तौर पर मौजूद रहे। रजिस्ट्रार डॉ. योगेश गुप्ता, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अश्वनी राणा, डॉ. मनोज शर्मा भी इस आयोजन में शामिल हुए। निदेशक प्रो. अवस्थी ने मौजूदा समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सलाह दी कि वे अपने शोध कार्यों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मानवीय व्यवहार से जोड़ने की कोशिश करें। प्रो. शर्मा ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव के जीवन में अपना एक अलग स्थान बना चुकी है। इसलिए कंपनियां मानवीय खरीद व्यवहार में हर जगह इसका उपयोग कर रही हैं। आयोजकों ने संस्थान प्रमुख, विभागाध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि और सभी उपस्थित गण्यमान्यों के साथ कांफ्रेंस में चुने गए शोध पत्रों की संपादित पुस्तक का विमोचन किया। प्रो. प्यार चंद ने बताया कि देश भर से 100 से भी अधिक लोगों ने अपने शोध पत्र भेजे हैं। जिनमें से चुनिंदा शोधपत्र तीन सत्रों में पढ़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें