सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर भाजपा मंडल की बैठक में शुक्रवार को विभिन्न मंडल मोर्चा के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। सुजानपुर भाजपा मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष जसवंत ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में महिला मोर्चा मंडल सुजानपुर अध्यक्ष शालू मनकोटिया, युवा मोर्चा में बुद्धि सिंह, किसान मोर्चा में संसार चंद, पिछड़ा वर्ग में सुभाष चौधरी व अनुसूचित जाति राकेश कुमार ने वरिष्ठ नेताओं की संस्तुति से कार्यकारिणी का विस्तार किया है।
इस दौरान मोहित और हैप्पी को भाजयुमो सुजानपुर का महामंत्री नियुक्त किया गया। वहीं, महिला मोर्चा में उपाध्यक्ष आशा कुमारी, इंद्र वाला, चंपा देवी, ममता, महामंत्री मीना कुमारी, श्रेष्ठा कुमारी, युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष पंकज ठाकुर, सतीश कुमार, दिव्यांश पनिहार, बेबी कुमारी, भाजपा किसान मोर्चा में उपाध्यक्ष पद पर विक्रम सिंह, अशोक कुमार, कैप्टन रमेश चंद, राकेश चौहान, महामंत्री प्यार चंद को चुना गया है।
ओबीसी पिछड़ा वर्ग में उपाध्यक्ष सतीश कुमार, सुभाष चंद्र, होशियार सिंह, रविंद्र सिंह और महामंत्री सुरजीत धीमान को नियुक्त किया है। अनुसूचित जाति भाजपा मोर्चे में उपाध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार, प्रीतम चंद, अशोक कुमार, देशराज तथा महामंत्री पद पर मस्तान सिंह को नियुक्त किया गया।