फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कन्या स्कूल नादौन में मॉडलिंग और रैंपवॉक का जलवा

विज्ञापन
कन्या स्कूल के विदाई समारोह में मौजूद छात्राएं और विदाई समारोह में चुनी गई मिस पर्सने​लिटी और ​
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन की 11वीं कक्षा की छात्राओं ने 12वीं कक्षा की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। विद्यालय के टीजीटी संस्कृत आचार्य नरेश मलोटिया ने बताया कि विद्यालय की 11वीं कक्षा की 106 छात्राओं ने 12वीं कक्षा की 111 छात्राओं को विदाई पार्टी दी।
विज्ञापन


इसमें कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय की सभी छात्राओं ने भाग लिया। 11वीं कक्षा की छात्राओं ने तिलक, हार आदि से अलंकृत करके अपनी बड़ी बहनों का मुख्य द्वार पर ही स्वागत किया गया। इसके बाद उन्हें सुव्यवस्थित ढंग से बैठाया गया। विद्यालय की विज्ञान संकाय की छात्रा आशना शर्मा, शगुन और श्रेया शर्मा की ओर से बड़ी बहनों का स्वागत कविता पाठ के माध्यम से किया गया। इसके बाद तीनों ही संकायों की छात्राओं को एक-एक करके मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान छोटी बहनों ने अपनी बड़ी बहनों को विभिन्न प्रकार के टास्क दिए, जिन्हें 12वीं कक्षा की अतिथि छात्राओं ने बखूबी निभाया। इन टास्क में मुख्यत: अध्यापकों का अभिनय, मॉडलिंग, रैंप वॉक, कविता पाठ, श्लोक पाठ, अपना अनुभव कथन, पहाड़ी अथवा फिल्मी नृत्य, गीत-गायन, फिल्मी डायलॉग आदि प्रमुख थे। इस दौरान विद्यालय के संगीत अध्यापक नरेंद्र सिंह ठाकुर ने ..जिंदगी प्यार का गीत है.. गाना गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
बाक्स
मिस फेयरवेल कंगना, मिस पर्सनैलिटी सुहानी भूषण चयनित
इस विदाई समारोह में 12वीं की वाणिज्य संकाय की कंगना को मिस फेयरवेल, विज्ञान संकाय की सुहानी भूषण को मिस पर्सनैलिटी, कला संकाय की प्रीति चौधरी को मिस ब्यूटी के अवार्ड से सम्मानित किया गया। अंत में प्रधानाचार्य मंजू रानी ने सभी छात्राओं को इस सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं प्रदान की। 12वीं कक्षा की छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें