फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर-बिलासपुर के आठ दुर्गम गांवों में पहली बार बजेगी मोबाइल की घंटी

Wed, 01 Apr 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलेश रतन भारद्वाज
विज्ञापन


हमीरपुर। हमीरपुर और बिलासपुर जिले के उन दुर्गम गांवों के लिए बड़ी खुशखबरी है, जो आजादी के इतने वर्षों बाद भी मोबाइल नेटवर्क की राह ताक रहे थे। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) बिजनेस एरिया हमीरपुर के तहत अब आठ ऐसे गांवों में पहली बार मोबाइल की घंटी बजेगी, जहां आज तक सिग्नल नहीं पहुंच पाया है।
केंद्र सरकार की डिजिटल भारत निधि योजना के तहत इन गांवों में प्रति गांव एक करोड़ की लागत से मोबाइल टावर स्थापित किए जाएंगे। हमीरपुर में हाल ही इस योजना के तहत टावर लगाकर मझोग सुल्तानी गांव को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन


बीएसएनएल बिजनेस एरिया हमीरपुर, जिसमें हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिले शामिल हैं। अब नेटवर्क विहीन क्षेत्रों को जोड़ने के लिए डिजिटल भारत निधि योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। हमीरपुर जिले में अभी भी चार ऐसे गांव हैं, जहां मोबाइल सेवाएं शून्य हैं। इन क्षेत्रों में जल्द ही टावर लगाने का काम शुरू होगा, ताकि उपभोक्ताओं को डिजिटल सेवाओं का लाभ मिल सके।
बीएसएनएल प्रबंधन के अनुसार, दुर्गम क्षेत्रों में सिग्नल पहुंचाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल होगा। हर टावर पर करीब एक करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी, ताकि पहाड़ी और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जा सके।



100 नए टावरों का प्रपोजल, फोर जी सेवाओं का होगा विस्तार

प्रबंधक अजीत कुमार ने बीएसएनएल की सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए हमीरपुर बिजनेस एरिया में 100 से अधिक नए टावर लगाने का प्रपोजल केंद्र सरकार को भेजा है। जैसे ही इसकी स्वीकृति मिलेगी, हमीरपुर में बीएसएनएल की फोर जी सेवाओं का बड़ा विस्तार होगा, जिससे कॉल ड्रॉप और इंटरनेट की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन




इन गांवों की बदलेगी तस्वीर

हमीरपुर जिला :
भटनेरी, कपाहड़ा, पन्याली, सरहून।

बिलासपुर जिला:
अंदरौली, स्योथा, सलवाड़, जंगल मेहुंदा घटेवाल सरनी।





निगम का लक्ष्य हर गांव तक मोबाइल सेवाएं पहुंचाना है। डिजिटल भारत निधि के तहत हमीरपुर और बिलासपुर के चिन्हित गांवों में जल्द काम शुरू होगा। इसके अलावा 100 नए टावर लगाने की स्वीकृति मिलते ही जिले में फोर जी कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी।

-अजीत कुमार, प्रबंधक, बीएसएनएल बिजनेस एरिया हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें