नादौन (हमीरपुर)। हंस फाउंडेशन और सीएसआर सहयोगी अप्रावा एनर्जी ने नादौन क्षेत्र के 25 गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट शुरू की है। इस यूनिट का शुभारंभ वीरवार को किया गया। कार्यक्रम में सरकारी अस्पताल के एसएमओ डॉ. अमनदीप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अप्रावा एनर्जी के प्रभारी कमल प्रीत, द हंस फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर विकास शर्मा और असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर जय जंवाल सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोग मौजूद रहे।
द हंस फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाइयां और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। संवाद