भोरंज विधायक सुरेश कुमार मिनी सचिवालय भोरंज का निरीक्षण करते हुए। स्रोत: संस्थान
- फोटो : संवाद
सचित्र
भोरंज(हमीरपुर)। मिनी सचिवालय भोरंज में लोहड़ी मेला पर्व आयोजन को लेकर रविवार को विधायक सुरेश कुमार ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों को मेला स्थल पर व्यापक प्रबंध के निर्देेश दिए। उन्होंने कहा कि भोरंज उपमंडल में पहली बार लोहड़ी पर्व पर इस प्रकार के मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में रात्रि संध्या का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कलाकार ईशांत भारद्वाज पहाड़ी गानों से लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। इस मौके पर एसडीएम भोरंज शशि पाल शर्मा, तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा उपस्थित रहे। संवाद