फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक राजेंद्र राणा ने मेडिकल कॉलेज का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विधायक राजेंद्र राणा ने कोरोना वायरस की दहशत के चलते हमीरपुर मेडिकल कॉलेज का वीरवार को आपात दौरा कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उनके साथ नवनियुक्त हमीरपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार, हमीरपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटियाल, शहंशाह, विजय कुमार, राजेश पठानिया और हमीरपुर कांग्रेस सोशल मीडिया के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। राणा ने मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा के साथ मिलकर समूचे मेडिकल कॉलेज परिसर का जायजा लिया और कोरोना की रोकथाम के इंतजामों की जानकारी भी हासिल की।
विज्ञापन

राणा ने मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में भीड़ कम रखने के भी निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज प्रशासन से हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के जोलसप्पड में प्रस्तावित नए भवन के निर्माण को जल्द व युद्धस्तर पर करने की मांग भी की है। राणा ने कहा कि जब तक नए मेडिकल भवन का निर्माण नहीं हो जाता तब तक हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में पहुंचने वाले मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं मिलना असंभव है। मरीजों की बढ़ती भीड़ व मेडिकल कॉलेज में स्टाफ व प्रशिक्षु डॉक्टरों के बढ़ने के कारण लगातार स्थान की कमी मुश्किलें पैदा कर रही है। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में स्थान की कमी ही सबसे बड़ी समस्या है। माकूल बजट होने के बावजूद अढ़ाई साल में मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर एक भी ईंट नहीं लगी है। मेडिकल कॉलेज ने यहां काफी इंतजाम रखे हैं लेकिन, महामारी के दृष्टिगत जितने इंतजाम होने चाहिए उतने नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें