फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च से लापता युवक और युवती मनाली में मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। मार्च माह में गुमशुदगी के दो अलग मामलों को नादौन पुलिस ने सुलझा लिया है। गुमशुदा चल रहे प्रवासी युवक और युवती को पुलिस ने मनाली से बरामद कर लिया है और बुधवार को उन्हें नादौन थाना लाया गया है। राजस्थान का युवक शहर के वार्ड नंबर 6 तथा बिहार की युवती वार्ड नंबर 1 में झुग्गी बस्ती में रहते हैं। दोनों 13 मार्च से घर से गायब थे। जिसके बारे में दोनों के परिजनों ने अलग-अलग गुमशुदगी के मामले दर्ज करवाए थे।
विज्ञापन

उसके बाद से ही पुलिस इन्हें ढूंढ रही थी। मंगलवार को पुलिस को इनके मनाली में होने का पता चला। जहां पुलिस टीम की ओर से दबिश करके उन्हें बरामद कर लिया और नादौन ले आए। दोनों ने बताया कि वह नादौन से पहले शिमला गए और बाद में मनाली चले गए। इस दौरान दोनों ने मंदिर में विवाह भी कर लिया। थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने पुष्टि करते बताया कि दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गत 3 माह से इनकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें