डीएवी भड़ोली स्कूल की फेयरवेल में चुने गए प्रतिनिधि प्रधानाचार्य के साथ ।
- फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। डीएवी स्कूल भड़ोली में जमा दो के बच्चों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान जमा एक के छात्रों ने जमा दो के विद्यार्थियों को पार्टी दी। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा की उपस्थिति में हुई। जमा एक के बच्चों ने प्रधानाचार्य व जमा दो के छात्रों को तिलक लगाकर सभागार में उनका स्वागत किया। इस विशेष अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया गया और सीनियर विद्यार्थियों को विभिन्न टाइटलों से नवाजा गया। इस दौरान मयंक और अक्षरा को मिस्टर व मिस फेयरवेल, मिस्टर और मिस डीएवी निशांत और सुमेधा, मिस्टर और मिस जीनियस उत्कर्ष और शगुन ठाकुर, मिस्टर और मिस पर्सनेलिटी दिव्यांश और रितिका, मिस्टर और मिस स्टाइलिश सूर्यांश और निधि चुने गए। इस मौके पर हेड ब्वॉय और हेड गर्ल ने स्कूल के प्रति अपने विचार व्यक्त किए।