फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सीमेंट भंडारण में गड़बड़ी का मामला उजागर, 88 बैग मिले खराब

Wed, 29 Apr 2026 06:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
पत्थर हो चुके सीमेंट के बैग। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
बीडीओ ने एसपी को भेजी रिपोर्ट, बिना रिकॉर्ड जारी हुए बैगों पर उठे सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टौणी देवी (हमीरपुर)। तहसील टौणी देवी की एक पंचायत में सीमेंट के कथित अनियमित भंडारण का मामला सामने आया है। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) बमसन की जांच में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद मामले की रिपोर्ट एसपी हमीरपुर को भेजी गई है।
जांच के दौरान 88 सीमेंट बैग खराब हालत में मिले, जो पत्थर बन चुके थे। इसके अलावा करीब 85 बैग पूर्व प्रधान द्वारा पंचायत सचिव के हस्ताक्षर के बिना ही स्टॉक रजिस्टर में दर्ज किए गए। जिन कार्यों के लिए ये बैग जारी किए गए थे, वे स्थल पर नहीं पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण में पुराने प्राथमिक विद्यालय भवन में 78 बैग मिले, जिन पर सितंबर 2025 की निर्माण तिथि दर्ज थी, जबकि सीमेंट का उपयोग तीन माह के भीतर किया जाना चाहिए। फरवरी 2025 में आरसीसी डंगा निर्माण के लिए जारी 50 बैगों का भी कोई उपयोग प्रमाण नहीं मिला। बीडीओ वैशाली ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी एसपी को दे दी गई है, वहीं पुलिस ने विजिलेंस जांच की सिफारिश की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें