फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: महाशिवरात्रि पर्व पर गसोता में ब्रह्म मुहूर्त पर शुरू होगा मिनी महाकुंभ

Tue, 25 Feb 2025 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। अगर किन्ही कारणों से प्रयागराज महाकुंभ में नहीं जा पा रहे हैं तो दिल में मलाल न रखें। निराश होने की जरूरत नहीं है बल्कि हमीरपुर में रहकर ही आपके पास मिनी महाकुंभ में शामिल होने का मौका है। बेशक गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम पर नहीं नहा पाएंगे लेकिन संगम स्थल से लाए गए पवित्र जल और गसोता महादेव के प्राकृतिक जल स्रोतों और पांडवकालीन बावड़ियों के गोमुख से सदियों से निरंतर प्रवाहित हो रहे जल में मिनी महाकुंभ में डुबकी लगाने का मौका है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि महापर्व पर 26 फरवरी को गसोती खड्ड किनारे बने स्वीमिंग पुल में मिनी महाकुंभ मेले का आयोजन होगा। यहां मंदिर कमेटी और प्रशासन की पहल पर रविवार को ब्रह्म मुहूर्त में स्नान शुरू होगा। यहां पर गसोता महादेव की बावड़ियों के गोमुख से निकल रहे पवित्र जल से गसोती खड्ड किनारे निर्मित स्वीमिंग पुल को भरा जा रहा है। इस पुल को तीन फुट ऊंचाई तक छह लाख लीटर पानी से भरा जाएगा। महिलाओं और पुरुषों के लिए स्नान की अलग-अलग व्यवस्था रहेगी।
यहां पर मंदिर कमेटी की ओर से चेजिंग रूम की व्यवस्था भी की जाएगी। प्रशासन की ओर से उपतहसील लंबलू की नायब तहसीलदार भावना शर्मा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य से जुड़ी आपात व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य विभाग को व्यवस्था करने के लिए एसडीएम हमीरपुर की ओर से पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें