फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक, नाबालिग छात्र की मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला के एक गांव निवासी नाबालिग छात्र की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई है। परिजनों ने इस संबंध में न तो पुलिस में सूचना दी और न ही मामला दर्ज हुआ है। रविवार को ही नाबालिग का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जा रहा है कि नाबालिग नौंवी कक्षा में पढ़ता था और बाइक पर कहीं जा रहा था। इस दौरान उसकी बाइक सड़क किनारे चीड़ के पेड़ से टकरा गई। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी भोरंज कुलवंत सिंह का कहना है कि इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं है और न दुर्घटना के बाद किसी अस्पताल में नाबालिग को लाया गया है। इसके चलते मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें