फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा और कीर्तन में जाकर मन को मिलती है शांति : देश राज

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ के सनकर गांव में आयोजित भागवत कथा का समापन रविवार को हुआ। समापन पर हवन यज्ञ के साथ कथा और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कथा में पंडित देशराज ने कृष्ण लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भागवत या अन्य किसी भी कथा में जाकर मन को शांति तो मिलती ही है, साथ में एक स्वस्थ वातावरण का भी निर्माण होता है। उन्होंने अक्रूर और कन्हैया का प्रसंग सुनाकर कथा को विश्राम दिया। उन्होंंने कहा कि अक्रूर को देखकर कृष्ण गदगद हो गए और तुरंत गउओं को बांधकर अक्रूर से कहा कि चाचा इतने दिनों वाद मेरी कैसे याद आई। अक्रूर बोले- दुष्ट कंस ने हवन यज्ञ का निमंत्रण देने आपके पास भेजा है लेकिन इस बहाने उसने आपको मारने का षड्यंत्र रचा है। ऐसी बात सुनकर कृष्ण की आंखों में आंसू आ गए पर उन्होंने यह बात किसी और से कहने से मना कर दी। इस मौके पर बलवंत सिंह, विनोद ठाकुर व अंकित ठाकुर ने कहा कि प्रभु इच्छा से धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो पाता है। इसी की कृपा से समय व धन की व्यवस्था होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें