सेवानिवृत्त पुलिस कल्याकारी संघ इकाई हमीरपुर के पदाधिकारी बैठक के उपरांत। स्रोत: संघ
पुलिस कैंटीन हमीरपुर का भंडारण स्थल बढ़ाने की एसपी से की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। सेवानिवृत्त पुलिस कल्याणकारी संघ जिला हमीरपुर इकाई की बैठक शनिवार को सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद शर्मा की अध्यक्षता में पुलिस लाइन हमीरपुर में हुई। इसमें 40 सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लियाा। पुरानी इकाई को भंग करने के उपरांत नई का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
नवगठित कार्यकारिणी में महिंद्र कुमार को प्रधान, महिंद्र सिंह, विचित्र सिंह, सुशील कुमार को उपप्रधान, भगवंत सिंह को सचिव, लवकेश कुमार को सहायक सचिव, बलजीत सिंह को कोषाध्यक्ष, बाली राम को सहायक कोषाध्यक्ष, रमेश जरियाल को प्रेस सचिव, होशियार सिंह को सहायक प्रेस सचिव, सुभाष चंद को आईटी प्रभारी, विनोद कुमार, प्रीतम सिंह, जसपाल सिंह सलाहकार नियुक्त किए गए। नवगठित कार्यकारिणी को पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने संबोधित किया। वहीं, कार्यकारिणी ने पुलिस अध्यक्ष से आग्रह किया कि पुलिस कैंटीन हमीरपुर का भंडारण स्थल छोटा है, ऐसे में इसका आकार बढ़ाया जाए ताकि सामान के रख खाव व लेन-देन मेंं असुविधा न हो।