भरेड़ी(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत बस्सी में लंबे समय से बंद पड़ा मिल्कफेड का मिल्क बार दोबारा शुरू हो गया है। मिल्क बार के दोबारा संचालन से स्थानीय व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। वहीं, भौर में एचपी मिल्कफेड के मिल्क बार काउंटर की स्थिति में भी सुधार कर दिया है। मिल्क बार की जर्जर छत और खराब भवन की मरम्मत के बाद अब काउंटर पहले की तुलना में सुरक्षित और व्यवस्थित हो गया है। इस संबंध में मिल्कफेड सुलगवान के इंचार्ज लाभ सिंह ने कहा कि बस्सी में मिल्कफेड का मिल्क बार दोबारा शुरू कर दिया है और भौर के मिल्कफेड काउंटर की मरम्मत कर दी है। संवाद