फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: घघरी सूट और पेंसिल किट ने दी बनीता के सपनों को उडान

Mon, 06 Apr 2026 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
किरवीं की बनीता घर पर सिलाई करते हुए। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। किरवीं गांव की बनीता ने अपनी मेहनत और हुनर से न केवल खुद को आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत बन गई हैं। सीमित साधनों से सिलाई का काम शुरू करने वाली बनीता आज घघरी सूट और पेंसिल किट तैयार कर हर महीने अच्छी आमदनी कमा रही हैं।
विज्ञापन

इस प्रकार छोटे-छोटे उत्पादों ने न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार किया, बल्कि उनके सपनों को भी नई उड़ान दी। बनीता ने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने के उद्देश्य से घर पर ही काम शुरू किया। शुरुआत में रिश्तेदारों के कपड़े सिलने से काम शुरू किया और धीरे-धीरे अपना काम बढ़ाया।
आज वह विशेष रूप से डिजाइनर घघरी सूट बनाती हैं, जो स्थानीय स्तर पर काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इसके अलावा, वह पेंसिल किट भी तैयार करती हैं, जिन्हें स्कूली बच्चों और अभिभावकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है।
विज्ञापन

इससे बनीता के उत्पादों की मांग आसपास के गांवों और कस्बों में भी बढ़ रही है। उनकी आय में भी निरंतर वृद्धि हो रही है और वह अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
उनकी सफलता का श्रेय केवल उनकी मेहनत को जाता है। ऊंची उड़ान योजना के तहत उन्हें सिलाई मशीन प्रदान की गई, जिसने उनके काम को गति देने में अहम भूमिका निभाई। इस सहायता से वह अपने काम को और बेहतर तरीके से आगे बढ़ा पा रही हैं। उनकी सफलता से न केवल उनका परिवार लाभान्वित हुआ है, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं में भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा जागृत हुई है।

किरवीं की बनीता घर पर सिलाई करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें