फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिझड़ी में पलटी दूध की गाड़ी, क्षेत्र की सप्लाई प्रभावित

विज्ञापन
बिझड़ी में पलटा दूध की सप्लाई लेकर जा रहा वाहन। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी/हमीरपुर। पैकेट बंद दूध वेरका की सप्लाई लेकर आ रहा एक ट्राला बिझड़ी में अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्राले में मौजूद करीब 300 लीटर दूध सड़क पर गिर गया। इनमें से अधिकांश पैकेट फट गए और सड़क पर बह गए। गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद क्षेत्र के लोगों को सुबह होने वाले दूध कह सप्लाई नहीं हो पाई। बिना दूध के बिझड़ी, मैहरे क्षेत्र के दर्जनों परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी बच्चों वाले घरों में हुई। ऐसे ही कर्फ्यू के चलते लोग उचित मात्रा में दूध नहीं खरीद पा रहे थे और दूध की गाड़ी पलटने से और दिक्कत हो गई। बता दें कि बिझड़ी में सड़क पर पेवर टाइलें डाली हैं।
विज्ञापन

इन पेवर टाइलों से ट्राला अचानक स्किड होकर पलट गया। इस कारण ट्राला चालक के तो मामूली चोटें आई हैं, लेकिन दूध बर्बाद हो गया। आपूर्ति न होने से लोगों को बिना दूध के ही गुजारा करना पड़ा। वेरका एजेंसी संचालक सुशील डोगरा ने कहा कि सुबह अचानक ट्राला स्किड होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे करीब 300 लीटर दूध बर्बाद हुआ है और क्षेत्र में सप्लाई नहीं हो पाई है। चालक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस सहायता कक्ष बिझड़ी के प्रभारी पूर्ण भगत का कहना है कि पुलिस में इस बारे कोई शिकायत या सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें