फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्रवासी युवक झगड़ा करने के बाद मौके से हुए फरार

Fri, 11 Aug 2023 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नादौन बस अड्डे पर वीरवार देर शाम उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। स्थानीय दुकानदारों ने जब इसका विरोध करते हुए उनका पीछा किया तो युवक इंद्रपाल चौक पर स्थित दुकानों के पीछे की ओर भाग गए और एक दुकान के अंदर छिपकर उन्होंने कुंडी लगा दी। इसी दौरान इस दुकान के बाहर काफी संख्या में आसपास के दुकानदार जमा हो गए और उन्हें बाहर आने को मजबूर करते रहे। दुकानदारों का आरोप था कि कुछ प्रवासी युवक बस अड्डा तथा इसके आसपास के क्षेत्र में रोजाना खुलेआम गुंडागर्दी करते रहते हैं और बुधवार को भी बस अड्डे पर ही इन्होंने कुछ लोगों के साथ मारपीट की थी। उस दौरान भी स्थानीय दुकानदारों ने ही उन्हें वहां से भगाया था। उनका कहना था कि पुलिस की भनक लगते ही यह तुरंत मौके से फरार हो जाते हैं। माहौल बिगड़ता देखकर बस अड्डा पर तैनात गृह रक्षकों विकास डोगरा, कुलदीप व रविदास ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया परंतु दुकानदार युवकों को बाहर निकाल कर उनके हवाले करने पर अड़े थे, ताकि उन्हें सबक सिखाया जा सके। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से युवकों को दुकान से बाहर निकाला और थाने ले जाया गया। पुलिस अब आपस में उलझे चार युवकों से पूछताछ कर रही है। जबकि शक के आधार पर एक अन्य प्रवासी को भी थाने बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि यदि पुलिस मौके पर पहुंचने में थोड़ी सी भी देर करती तो यहां बड़ी घटना घट सकती थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर, एएसपी अशोक कुमार ने कहा कि इस बारे में उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें