फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मानपुल में टिपर की चपेट में आई प्रवासी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत नादौन-अंब मार्ग पर मानपुल गांव के पास एक टिपर की चपेट में आने से प्रवासी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसे नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 9 बजे मानपुल चौक पर 40 वर्षीय सीमा देवी पत्नी बदन सिंह निवासी जिला बदायूं उत्तर प्रदेश अपने पति सहित दिहाड़ी मजदूरी के लिए जा रही थी। मानपुल पहुंचकर जब उसका पति उसे एक ट्राले में बैठाने के लिए उसकी सहायता कर रहा था, तभी महिला अपने आप को संभाल नहीं पाई और अनियंत्रित होकर पास से ही गुजर रहे एक टिपर के पिछले टायर की चपेट में आ गई। टायर की चपेट में आने से उसकी दाईं टांग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पैर की हड्डी पूरी तरह से टूट गई। आसपास के लोगों ने घायल महिला को तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। महिला अपने परिवार सहित निकट के ही डोडन गांव की झुग्गी झोपड़ी में रहती है और पति-पत्नी दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का पेट पाल रहे हैं। इस संबंध में नादौन पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें