फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ब्यास नदी में नहा रहे प्रवासी बच्चे, जान को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने नदी के बीच नहाने के लिए लगाई है रोक, हो रही आदेशोंं की अनदेखी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कांगू (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में ब्यास नदी के किनारे ठहरे प्रवासियों के बच्चे नदी में नहाने के लिए उतर रहे हैं। इससे वे अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं। आजकल नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे प्रवासी बच्चे जिनकी आयु 12 से 15 वर्ष के बीच है, दोपहर, शाम को नदी में छलांगें लगाते देखे जा सकते हैं। हालांकि प्रशासन ने नदी के बीच नहाने के लिए रोक लगा रखी है, लेकिन इन आदेशोंं की अनदेखी हो रही है। लोगों तरुण, दिनेश, विजय, सुनील आदि ने कहा कि प्रवासी बच्चे सुबह, दोपहर, शाम को नदी के गहरे पानी में तैरते हैं और छलांग लगाते देखे जा सकते हैं। यह सभी बच्चे अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं।
विज्ञापन



इनके माता-पिता सुबह मजदूरी के लिए निकल जाते हैं और देर शाम को घर पहुंचते हैं, लेकिन बच्चे नदी में नहाने उतर रहे हैं। पहले गर्मी के कारण बर्फ पिघलने से ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा और अब प्री-मानसून की दस्तक से नदी-नाले उफान पर हैं। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से नदी के किनारे न जाने की अपील की है परंतु प्रवासी प्रशासन की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। नादौन में नदी के गहरे व तेज प्रवाह के कारण कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोने पड़े हैं। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि प्रवासियों पर पैनी नजर रखते हुए उनके अभिभावकों को भी अपने बच्चों को नदी किनारे न जाने की हिदायत दें। इस बारे में एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने कहा कि उचित कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें