राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर से मिलने पहुचे कार्यकर्ता व लोग। स्रोत : जागरूक पाठक
नादौन (हमीरपुर)। राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार शनिवार को अपने गृह क्षेत्र कांगू पहुंचे। काफी संख्या में लोगों ने उनसे मुलाकात की और अपनी समस्याएं रखीं। मीडिया को दिए बयान में डॉ. सिकंदर कुमार ने बताया कि धनेटा से बंगाणा के बीच बनाए जाने वाली सुरंग के निर्माण के लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। प्रपोजल को प्रदेश सराकर के माध्यम से जल्द ही केंद्र सरकार को भेजा जाए। रंगस से लठियाणी मार्ग का मुद्दा भी केंद्र में उठाया था। बिना किसी भेदभाव से केंद्र सरकार के माध्यम से जनहित में पूरे प्रदेश भर में विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सलौणी से भट्ठा सड़क के लिए तीन साल पहले उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। आज यह सड़क बनकर तैयार हो गई। संवाद