हमीरपुर। थाना सदर के तहत सासन के महेंद्र सिंह पुत्र रुलिया राम का शव गांधी चौक के समीप एक दुकान की गली में मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। लोगों ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक व्यक्ति को बेसुध अवस्था में मुंह के बल गिरे हुआ देखा। लोगों ने इसकी सूचना थाना सदर को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बिलासपुर से फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। छानबीन करने पर मृतक के समीप बैग पड़ा हुआ मिला, जिसमें सोडे की बोतल में शराब भी मिली है। इसके साथ मृतक की पहचान बैग में मिले आधार कार्ड से हुई है। मृतक हमीरपुर में ही मिस्त्री का काम करता था। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर छानबीन की है। संवाद