फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: साइकिलिंग रैली से दिया फिट रहने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किए गए फिट इंडिया के मुहिम के तहत केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडविया ने देश भर में फिट इंडिया साइकलिंग ट्यूसडे की शुरुआत की। इस कड़ी में हमीरपुर में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया हमीरपुर सेंटर ने अनु सिंथेटिक ग्राउंड से गांधी चौक तक साइकिलिंग रैली का आयोजन किया। इसमें स्कूली छात्रों के अलावा साइकिलिंग एसोसिएशन के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

रैली को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया हमीरपुर केंद्र के उपनिदेशक मनोज अवती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समापन के बाद साइकिलिस्ट प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और शर्ट देकर भी सम्मानित किया। इस दौरान रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का फिट इंडिया एप पर भी रजिस्ट्रेशन किया गया। मनोज अवती ने कहा कि फिट इंडिया महिम के तहत आज से देश भर में साइकिलिंग ट्यूसडे का आगाज हुआ है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से लोगों से आह्वान किया जा रहा है कि वे हर मंगलवार को साइकिलिंग कर शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाएं। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों को इस अभियान में शामिल किया है। खुद को फिट रखने के लिए साइकिलिंग एक बेहतर जरिया है। साइकिलिंग एसोसिएशन से जुड़े सदस्य भी इसमें शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें