बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला भकरेड़ी में वीरवार को बालिका समृद्धि और नशे से दूर रहने को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इस दौरान स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता संतोष कुमार चोपड़ा रहे। संतोष चोपड़ा ने बालिका समृद्धि और नशे से दूर रहने लिए बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशेे के खिलाफ जागरूक होना जरूरी है।
युवाओं में नशे की लत के कारण कई परिवार बर्बाद हो गए। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साक्षी और सहेलियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। वंशिका व सहेलियों ने भारत मां की स्तुति में सुंदर गीत पेश किया। प्राथमिक पाठशाला के बच्चों वंशिका और सहेलियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। मुख्याध्यापक सपना शर्मा ने कहा कि स्कूल में 85 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला संस्कृत प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले बच्चों हर्ष साक्षी, समीक्षा व खुशी को सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल शिक्षक राजेश अग्निहोत्री, अजय शर्मा शास्त्री, रेखा पूजा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
समाचार : सोनम शर्मा