फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजे मेधावी

Sun, 12 Jul 2026 06:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले वर्ष 150 के मुकाबले इस बार 200 से अधिक विद्यार्थियों ने पाया सम्मान
विज्ञापन

मुकेश अग्निहोत्री बोले- जीवन में कुछ बड़ा करने का संकल्प लेकर जाएं विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरोली (ऊना)। प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री फाउंडेशन की प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री एक्सीलेंस अवार्ड की पहल का सकारात्मक असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देना शुरू हो गया है। पिछले वर्ष जहां हरोली विधानसभा क्षेत्र से हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 150 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया था, वहीं इस बार मेधावी विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर 200 से अधिक हो गई है।
इनमें दसवीं कक्षा के 139 और जमा दो के 64 विद्यार्थी शामिल रहे। फाउंडेशन ने मेधावी विद्यार्थियों को 5100 रुपये एवं 3100 रुपये की नकद राशि, स्मृति चिह्न तथा प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। हरोली के पालकवाह ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सफलता का मार्ग चुनौतियों से होकर गुजरता है, इसलिए कठिन परिस्थितियों से घबराने के बजाय उनका डटकर सामना करने के लिए स्वयं को तैयार करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन


बाक्स

नशे से दूर रहकर अपने सपनों को साकार करें



मुकेश अग्निहोत्री ने विद्यार्थियों से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं। समारोह के दौरान विद्यार्थियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री के जीवन पर आधारित एक प्रेरणादायी लघु फिल्म प्रदर्शित की गई।
विज्ञापन

बाक्स
उद्योगपति जय चौधरी ने कार्यक्रम के लिए अमेरिका से भेजा था खास संदेश
कार्यक्रम के दौरान मूल रूप से जिला ऊना के पनोह निवासी और अमेरिका के विश्वविख्यात उद्योगपति जय चौधरी का विशेष वीडियो संदेश भी प्रदर्शित किया गया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के आग्रह पर जय चौधरी ने विशेष रूप से हरोली के मेधावी विद्यार्थियों के लिए अमेरिका से यह प्रेरणादायक संदेश भेजा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें