फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटहाणी स्कूल मैदान के विस्तार के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
मटहानी स्कूल के मैदान को अपग्रेड करने लिए एसी टू डीसी को ज्ञापन सौंपते डॉ. पुष्पेंद्र फैन क्लब सद? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। मटहाणी स्कूल मैदान के विस्तार और स्टेडियम निर्माण के लिए डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा फैन क्लब ने उपायुक्त को ज्ञापन भेजा है। सोमवार को एसी टू डीसी राजकृष्ण के माध्यम से क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा। क्लब के अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष धर्मेश राणा और महासचिव अश्वनी कुमार ने कहा कि दड़ूही पंचायत की सीमा नगर परिषद हमीरपुर के साथ-साथ बजूरी, सासन, झनियारा से लगती है।
विज्ञापन

पंचायत में हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय भी है। विवि में कोई भी खेल मैदान नहीं है। यहां खेल गतिविधियों को बढ़वा देने की जरूरत है। ऐसे में मटहाणी स्कूल के मैदान का विस्तार होने से और यहां स्टेडियम निर्माण से युवाओं को लाभ मिलेगा।
यहां मैदान के विस्तार और स्टेडियम का लाभ क्षेत्र की पंचायतों के युवाओं समेत अन्य वर्ग के लोगों को भी मिलेगा। इसके चलते डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा फैन क्लब की ओर से प्रतिनिधिमंडल ने मटहाणी स्कूल में खेल मैदान के विस्तार और स्टेडियम के निर्माण में योगदान देने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें