नादौन(हमीरपुर)। व्यापार मंडल नादौन ने शहर में लोगों के सहयोग से शुक्रवार को विशेष समुदाय सहित अन्य प्रवासी लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। व्यापारियों ने कहा कि इनमें से किसी के पास भी वैध दस्तावेज नहीं हैं, न ही इन सभी का पंजीकरण हुआ है। शुक्रवार की दोपहर के समय स्थानीय बस अड्डा के निकट झुंड में खड़े कुछ लोगों को देखा तो व्यापार मंडल के सदस्यों ने इन सबसे पहचान पत्र सहित अन्य दस्तावेज मांगे, परंतु अधिकांश के पास दस्तावेज न होने के कारण इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। नादौन थाना पहुंचने पर पुलिस ने इन सभी लोगों के पंजीकरण की प्रक्रिया आरंभ की। व्यापार मंडल सदस्यों ने पुलिस विभाग से मांग की है कि इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाए। मौके पर मौजजूद डीएसपी हरीश गुलेरिया ने कहा कि पंजीकरण प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद