मणिमहेश लंगर सेवा दल बडू के सदस्य रवाना होने से पहले हुए एकत्रित। स्रोत : जागरूक पाठक
हमीरपुर। मणिमहेश लंगर सेवा दल बडू के सदस्य 21वें लंगर के आयोजन के लिए एक दिन पूर्व मणिमहेश के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले सदस्यों ने गसोता महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान लोक कलाकारों ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया और भव्य झांकी प्रस्तुत की। सेवादल के प्रधान नेक राम वर्मा ने बताया कि इस वर्ष भी जन्माष्टमी से राधाष्टमी तक मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि धन्छो से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे मणिमहेश यात्रा मार्ग पर जबाडू-तारगड़ी पुल के पास लंगर की व्यवस्था की गई है। रवानगी के अवसर पर सेवादल के सदस्य मनु धीमान, विवेक काका, महेंद्र सिंह, सतीश, जुल्लू भाई सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद