फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: करवाचौथ पर करवाई मेहंदी प्रतियोगिता, उपासना रहीं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उत्कृष्ट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हमीरपुर में बुधवार को करवाचौथ पर हमीरपुर की रोवर एंड रेंजर इकाई के आरएसएल डॉ. रतन चंद शर्मा, आरएल कनिका कौंडल की ओर से मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की महिला शिक्षक के हाथों पर मेहंदी लगाई गई।
विज्ञापन


इनमें डॉ. संगीता सिंह, प्रोफेसर प्राची, प्रोफेसर संदेश, डॉ. एनडी खन्ना, प्रोफेसर कनिका कौंडल, प्रोफेसर अपूर्वा, प्रोफेसर नीरज, प्रोफेसर शैलजा शामिल रहे। प्रतियोगिता में कुल 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उपासना, द्वितीय स्थान अंशिता और तृतीय स्थान ईशा ने प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया और विजेताओं को पुरस्कृत किया और उनकी सराहना की। साथ ही उन्हें अधिक कार्यक्रमों में भाग लेने और अपने कौशल में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें