प्रदेश खो खो संगठन के पदाधिकारी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए। स्रोत संघ
हमीरपुर। प्रदेश खो-खो एशोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक वीरवार को जिला परिषद भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश खो-खो एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने की। बैठक में खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव उपकार सिंह विरक बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। बैठक में खो-खो खेल को अधिक रोचक बनाने व उत्थान के लिए विचार-विमर्श व सुझाव दिए गए। बैठक में खो-खो स्पोर्ट्स कोटे के तहत सरकारी नौकरी हासिल करने वाले खिलाड़ियों और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खो-खो खिलाड़ियों को सम्मानित किया।