फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी में नहीं बर्दाश्त की जाएगी अनुशासनहीनता : जार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर की नवनियुक्त कार्यकारिणी की प्रथम बैठक जिला हमीरपुर के अध्यक्ष राजेंद्र जार की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में कार्यकारिणी के अधिकतर सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उनके नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को संतुलित जिला कार्यकारिणी को गठित करने के लिए धन्यवाद किया गया। निवर्तमान जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर के कार्यकाल की भी सराहना की गई। यह निर्णय भी लिया गया कि जिला कार्यकारिणी की बैठक हर माह होगी। जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार ने कहा कि पार्टी में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को लगातार जनसंपर्क बनाए रखना है। इस वर्ष के अंत में होने वाले पंचायतीराज चुनाव के लिए भी पार्टी कार्यकर्ताओं को तैयारी करने के लिए कहा गया। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और राजेंद्र सिंह राणा, पूर्व विधायक अनीता वर्मा एवं कुलदीप पठानिया ने भी अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में मुख्य तौर पर प्रदेश महासचिव सुनील बिट्टू, सचिव बलविंदर सिंह बबलू, कमल पठानिया, सुरेश कुमार, कर्नल विधि चंद, बृजमोहन सोनी, अनिल वर्मा, रामचंद्र पठानिया, नीरज ठाकुर के साथ-साथ सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने भी बैठक में भाग लिया। उधर, हमीरपुर जिला कांग्रेस कमेटी की पहली ही बैठक में कई पूर्व पदाधिकारियों ने नाराज होकर दूरियां बनानी शुरू कर दी हैं। पार्टी में उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग उठने लगी हैं। सोमवार को आयोजित बैठक में काफी गहमागहमी रही।
विज्ञापन

हमीरपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार ने अनदेखी के आरोप लगाते हुए जिला कार्यकारिणी सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है।
जिला कमेटी में अनुसूचित जाति के वर्गों की अनदेखी हुई : सुरेश
वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय संयोजक सुरेश कुमार ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में पूर्ण संतुलन नहीं बिठाया गया है और इसमें सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। विशेषकर अनुसूचित जाति के वर्गों की अनदेखी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें