फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारों को देनी पड़ेंगे सफाई कर्मियों को पहचान पत्र और वर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त हरिकेश मीणा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला में ठोस कचरा प्रबंधन की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त रतन गौतम, उपमंडलाधिकारी (ना.) डॉ. चिरंजी लाल, खंड विकास अधिकारी अस्मिता ठाकुर व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा कि सभी सफाई ठेकेदार कचरा एकत्र करने वालों को पहचान पत्र और वर्दी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें और उनकी नियत समय अवधि में स्वास्थ्य जांच भी करवाएं। इधर-उधर कूड़ा फेंकने वालों को सख्त चेतावनी दें और स्थिति में सुधार न होने पर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई अमल में लाएं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त कचरा एकत्रीकरण व इसके निस्तारण से संबंधित मासिक प्रतिवेदन भी प्रेषित करें। सड़क किनारे व जंगलों में कचरा फेंकने वालों पर नजर रखने और इस पर रोक लगाने के लिए भी ठोस कार्य योजना तैयार करें। सभी नगर निकायों व पंचायतों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला के अंतर्गत सभी नगर निकायों में घर-घर से कूड़ा एकत्र करने की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने सभी नगर निकायों को निर्देश दिए कि घरों से एकत्र कूड़े को सूखे व गीले कचरे के रूप में अलग-अलग एकत्र कर उसी के अनुरूप इनका निस्तारण सुनिश्चित करें। जिन घरों अथवा संस्थानों से कचरा पृथक कर नहीं दिया जा रहा है, ऐसे लोगों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने जिले के सभी एसडीएम को कूड़ा एकत्रीकरण की व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए निगरानी तंत्र विकसित करने को भी कहा। इसके लिए वे स्वयं या निगरानी दल गठित कर प्रात:काल औचक निरीक्षण भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें