फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर और लंबलू होम्योपैथिक क्लीनिक में पहुंचीं दवाइयां

Mon, 01 Dec 2025 04:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह से दवाइयां की थी कमी, नियमित रूप से सप्लाई शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर और लंबलू में संचालित होम्योपैथिक क्लीनिक में दवाइयों की कमी पूरी हो गई है। दोनों ही क्लीनिकों में दवाइयों का स्टॉक पहुंच गया है। इन दवाइयों में ताकत की गोलियां, बबासीर, आंखों और कान के ड्रॉप, त्वचा, हृदय रोग, फेटी लीवर, जोड़ों के दर्द, शूगर सहित अन्य दवाइयां शामिल हैं। अब यहां पर आने वाली मरीजों को दवाइयों की कमी नहीं खलेगी।

आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर के होम्योपैथिक क्लीनिक में रोजाना 25 से 30 और लंबलू में 15-20 ओपीडी होती है। लंबलू अस्पताल में इस साल अप्रैल में होम्योपैथिक क्लीनिक शुरू किया गया है। यहां पर दो महीने से दवाइयों की कमी चल रही थी। कुछ दवाइयों का स्टॉक खत्म हो गया था। इस कारण यहां पर आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन से जल्द से जल्द दवाइयां उपलब्ध करवाने की मांग की थी।
विज्ञापन


बॉक्स

शरीर की संतुलन क्षमता को बढ़ाती है होम्योपैथी पद्धति

होम्योपैथी एक प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति है, जो शरीर की संतुलन क्षमता को बढ़ाती है। रोग का जड़ से इलाज करती है। यह चिकित्सा पद्धति कई लोगों की ओर से चुनी जाती है। इसमें दवाइयों के साइड इफेक्ट्स की संभावना कम होती है।
विज्ञापन


कोट

-आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर और लंबलू के होम्योपैथिक क्लीनिक के लिए दवाइयां उपलब्ध करवा दी गई हैं। कुछ समय से यहां पर दवाइयां कम हो गई थीं।-डॉ. बृज नंदन शर्मा, जिला आयुष अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें