फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आठ महीने बाद आयुर्वेदिक अस्पतालों में पहुंचीं दवाइयां

Tue, 24 Feb 2026 05:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को मिलेगी राहत, बाजार से नहीं खरीदनी पड़ेंगी
विज्ञापन

जिले में चर रहे हैं 72 से अधिक आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। करीब आठ महीने के लंबे इंतजार के बाद जिले के आयुर्वेदिक संस्थानों में औषधियों की आपूर्ति शुरू हो गई है। जिला आयुष स्टोर से बड़सर क्षेत्र के अस्पतालों को दवाओं की खेप भेजी जा चुकी है, जबकि मंगलवार को नादौन के आयुर्वेदिक संस्थानों को आपूर्ति की जाएगी। अगले दो से तीन दिनों में अस्पतालों में मरीजों को औषधियां मिलनी शुरू हो जाएंगी।
जिले में आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर, लंबलू, कढियार, बिझड़ी समेत 72 से अधिक स्वास्थ्य संस्थान संचालित हैं। आठ महीनों से इन संस्थानों में औषधियों की नियमित आपूर्ति बाधित थी, इस कारण मरीजों को बाजार से दवाइयां खरीदनी पड़ रही थीं। कई स्थानों पर सामान्य बीमारियों की दवाएं भी उपलब्ध नहीं थीं। मरीज लंबे समय से आयुष विभाग से आपूर्ति बहाल करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

अब विभाग ने हमीरपुर मुख्यालय से लेकर उपमंडल स्तर तक करीब 95 प्रकार की आयुर्वेदिक औषधियों की सप्लाई शुरू कर दी है। दवाइयों की उपलब्धता से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को राहत मिलेगी, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग आयुर्वेदिक संस्थानों पर निर्भर रहते हैं।
विज्ञापन


उपमंडल स्तर के सभी आयुर्वेदिक संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से औषधियां भेजी जा रही हैं और जल्द ही सभी अस्पतालों में दवाएं उपलब्ध हो जाएंगी। -डॉ. राजेश कुमार, जिला आयुष अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें