फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वायरल से मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में मेडिसिन वार्ड फुल

विज्ञापन
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मेडिसिन वार्ड फुल। (संवाद)
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मेडिसिन वार्ड मरीजों से भर गया है। इस वार्ड में 50 के करीब बिस्तर लगाए हैं और सभी बिस्तर फुल हैं। बदलते मौसम के साथ लोगों को बुखार, जुकाम, वायरल आदि ज्यादा हो रहा है। कई मरीजों की तबीयत ज्यादा खराब होती है, उन्हें अस्पताल में दाखिल करना पड़ता है। ऐसे में मेडिसिन वार्ड में सभी बिस्तर फुल होने पर मरीजों को अन्य वार्डों में जहां पर बिस्तर उपलब्ध हैं, वहां पर शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन


डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में दूरदराज क्षेत्रों से लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं। यहां पर चिकित्सकों की कमी नहीं है, लेकिन अस्पताल भवन में जगह कम होने के कारण मरीजों को खासी दिक्कत पेश आ रही है। तीमारदारों रोशनलाल, विजय, कमलजीत, सरोज कुमारी, रीना कुमारी आदि ने कहा कि अस्पताल में बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि किसी भी मरीज को परेशानी का सामना न करना पड़े। वार्ड फुल होने पर मरीजों को अन्य वार्डों में शिफ्ट किया जा रहा है। इस बारेे में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि अस्पताल में हर वार्ड में बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। वहीं, अगर वार्ड फुल हो तो और भी प्रबंध किए जाते हैं। अस्पताल में रोजाना ही हर तरह के मरीज आते हैं और सभी को इलाज उपलब्ध करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें