ज्योली देवी-सहेली संपर्क मार्ग में गिरे पेड़ को हटाते ग्रामीण। स्रोत : जागरूक पाठक
सलौणी (हमीरपुर)। पेड़ गिरने से अवरुद्ध पड़ी ज्योली देवी-सहेली संपर्क सड़क यातायात के लिए बहाल हो गई है। ग्रामीणों ने खुद सड़क पर गिरे पेड़ को हटाया। दो दिन से सड़क पर पेड़ गिरा हुआ था। इससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी, लेकिन कार्रवाई न होने के कारण सड़क अवरुद्ध बनी रही। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बंद होने के कारण लगभग 15 घरों की आवाजाही प्रभावित हुई। स्थानीय लोगों में सुनील कुमार, संजू, अशोक कुमार और नीरज कुमार ने मिलकर सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाया और मार्ग खोल दिया। मार्ग खुलने से स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली। संवाद