फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक अस्पताल में चलेंगी मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं

Sat, 01 Apr 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
hospital - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में मेडिकल कक्षाएं शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रपोजल भेजा है। प्रपोजल भेजने के बाद ही जिला आयुर्वेदिक भवन में मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं लग सकेंगी।
विज्ञापन


हालांकि जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के अधिकारी इस भवन को मेडिकल कॉलेज को देने के पक्ष में नहीं है लेकिन इसके बावजूद विभाग ने आयुर्वेदिक विभाग के निदेशालय प्रपोजल भेजा है।

जिला अस्पताल हमीरपुर में वर्तमान में 200 बिस्तरों की सुविधा है जबकि मेडिकल कॉलेज शुरू करने के लिए न्यूनतम 300 बिस्तर होना अनिवार्य है। स्वास्थ्य विभाग मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को शिक्षा बोर्ड के भवन में शिफ्ट कर रहा है।
विज्ञापन


इसके चलते वर्तमान में चल रहे सीएमओ कार्यालय में करीब 50 बिस्तरों की सुविधा हो सकेगी। इसके बावजूद अस्पताल परिसर में महज 250 बिस्तरों की सुविधा ही रहेगी।

50 और बिस्तरों के प्रावधान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के भवन में कक्षाएं शुरू करने को प्रपोजल भेजा है। हालांकि अस्पताल के अधिकारी नया भवन मेडिकल कॉलेज को देने के पक्ष में नहीं है।

अधिकारियों का कहना है कि हाल ही में आयुर्वेदिक अस्पताल को नया भवन नसीब हुआ है। इसे मेडिकल कॉलेज को देने के बाद उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

एमएस डॉ. अर्चना सोनी का कहना है कि आयुर्वेदिक अस्पताल में मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं शुरू करने का प्रपोजल भेजा है। स्वीकृति मिलते ही यहां कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें