फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आयुष अस्पताल के नए भवन को खाली करने में जुटा मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। आयुष अस्पताल हमीरपुर के नए भवन को खाली करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डॉॅ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ने इस भवन पर कब्जा किया हुआ था। अब अस्पताल के इस नए भवन से सामान उठाने का कार्य शुरू कर दिया है। शीघ्र ही नए भवन में पंचकर्म व शीरोधारा की सुविधा जिले के लोगों को मिलेगी। यह नया भवन वर्ष 2020 में बनकर तैयार हुआ था। तभी से मेडिकल कॉलेज ने इस भवन पर कब्जा किया हुआ था। कोरोना काल में यहां पर मरीजों को रखा गया था।
विज्ञापन


बाद में मेडिकल कॉलेज वालों ने यहां पर गायनी वार्ड की महिलाओं को यहां पर शिफ्ट किया हुआ था और नीचे के फ्लोर में अपना सामान रखा हुआ था। ऐसे में आयुष अस्पताल वालों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। भवन को खाली करवाने के लिए कई बार दोनों विभाग आमने सामने आए लेकिन भवन खाली नहीं करवाया गया। ऐसे में अब आयुष अस्पताल के निदेशालय से मेडिकल कॉलेज को इस भवन को खाली करने के आदेश आए। इस मुद्दे को कई बार उठाया गया। 19 नवंबर के अंक में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। अब इस भवन को खाली किया जा रहा है। यहां आयुष पद्धति से मरीजों को बेहतरीन इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस बारे में आयुष अस्पताल के एमएस डॉ. दिलीप ठाकुर ने कहा कि भवन को खाली किया जा रहा है। जैसे ही भवन खाली हो जाता है यहां पर पंचकर्म व शीरोधारा करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें