फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सीएचसी गलोड़ में बढ़ा मेडिकल प्रमाणपत्र और जांच का शुल्क

Mon, 21 Sep 2026 07:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
गन लाइसेंस के लिए अब 1000, ईसीजी 50 और अल्ट्रासाउंड के लिए 200 रुपये लगेंगे
विज्ञापन

रोगी कल्याण समिति की बैठक में 12.33 लाख का बजट पारित, नई सुविधाओं पर भी चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
गलोड़ (हमीरपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ में रोगी कल्याण समिति की बैठक एसडीएम नादौन निशांत शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक सेवाओं के शुल्क में संशोधन को मंजूरी दी गई। समिति ने वित्तीय वर्ष के लिए 12 लाख 33 हजार रुपये का बजट भी पारित किया।
मेडिकल प्रमाणपत्र का शुल्क 150 से बढ़ाकर 200 रुपये और गन लाइसेंस का शुल्क 150 से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है। पहले निशुल्क मिलने वाली ईसीजी सुविधा के लिए अब 50 रुपये शुल्क लगेगा, जबकि 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए यह सुविधा निशुल्क रहेगी। अल्ट्रासाउंड के लिए अब 200 रुपये शुल्क लिया जाएगा। गर्भवती महिलाओं के लिए यह सुविधा निशुल्क रहेगी।
विज्ञापन

बैठक में अस्पताल में जन औषधि केंद्र और महिलाओं के लिए अलग ओपीडी शुरू करने पर चर्चा हुई। शौचालयों की कमी को देखते हुए एसडीएम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत दो नए शौचालय बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बॉक्स
सिरिंज की कमी और स्टाफ नर्सों के पदों का मुद्दा उठा
बैठक में अस्पताल में सिरिंज की कमी, स्टाफ नर्सों के रिक्त पद और छह माह से खराब एक्स-रे मशीन को जल्द ठीक करवाने का मुद्दा उठाया गया। अस्पताल परिसर को नुकसान पहुंचा रहे पेड़ों को वन विभाग के समन्वय से हटाने और पुराने भवन की जगह नया बहुमंजिला भवन बनाने की मांग भी रखी गई। बैठक में बीएमओ डॉ. अरविंद कौंडल, डॉ. मोहित डोगरा, जिला परिषद सदस्य रंजना कुमारी, बीडीसी सदस्य निशा शर्मा और व्यापार मंडल प्रधान सुशील कुमार शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें