फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: फरवरी में नए ब्लॉक में बैठेंगे मेकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थी

Thu, 04 Dec 2025 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
आईजी विमल गुप्ता और उपायुक्त अमरजीत सिंह बाल स्कूल हमीरपुर में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर बडू् के मेकेनिकल ब्लॉक का निर्माण पूरा हो गया है। फरवरी से मेकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थी नए ब्लॉक में पढ़ाई करेंगे।
बहुतकनीकी संस्थान लोक निर्माण विभाग की ओर से ब्लॉक को हैंडओवर करने का इंतजार कर रहा है। मेकेनिकल ब्लॉक पर करीब आठ करोड़ रुपये का बजट खर्च किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक बनने से विद्यार्थियों को काफी सुविधा मिलेगी। विद्यार्थी आसानी से लैब में प्रेक्टिकल सहित अन्य कार्य कर पाएंगे। पहले यहां पर सिविल इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल ब्रांच होती थी। इसके बाद दो अन्य ब्रांचें खुल गईं। उसके बाद विद्यार्थियों को लैब में ज्ञान प्राप्त करने के लिए जगह कम होने लगी। ब्लॉक के अभाव में जगह तंग होने के कारण विद्यार्थियों को भी काफी परेशानी आ रही थी। अब नए ब्लॉक में दो कक्षा कक्ष, एक ड्राइंग कक्ष, छह लैब और एक ऑटो कैड कैम लैब बनाई गई है।
वर्तमान में मेकेनिकल इंजीनियरिंग के सभी सेमेस्टर में करीब 90 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें