फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेकेनिकल ब्लॉक तैयार, अगस्त से शुरू होंगी कक्षाएं

Sat, 04 Jul 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान बडू, हमीरपुर के निर्माणाधीन मेकेनिकल ब्लॉक में पानी के कनेक्शन को मंजूरी मिल गई है, जबकि बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। संस्थान अगस्त से मेकेनिकल के विद्यार्थियों की नए भवन में कक्षाएं शुरू करने की तैयारी में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे इस मेकेनिकल ब्लॉक के शुरू होने से विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विशेष रूप से प्रैक्टिकल, लैब कार्य और तकनीकी प्रशिक्षण के लिए पर्याप्त स्थान मिलने से उनकी पढ़ाई अधिक प्रभावी होगी।
संस्थान में वर्तमान में अप्लाइड साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), सिविल इंजीनियरिंग सहित विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। पहले यहां केवल सिविल, इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल शाखाएं थीं, लेकिन बाद में नई शाखाएं शुरू होने से विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी और लैब व अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए स्थान की कमी महसूस होने लगी। इसी आवश्यकता को देखते हुए मेकेनिकल ब्लॉक का निर्माण शुरू किया गया।
विज्ञापन

नए भवन में कक्षाएं शुरू होने के बाद विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल प्रशिक्षण के लिए पर्याप्त और बेहतर स्थान मिलेगा, जिससे तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
कोट
संस्थान का लक्ष्य है कि अगस्त से नए ब्लॉक में मेकेनिकल विद्यार्थियों की नियमित शैक्षणिक गतिविधियां शुरू की जाएं। पानी के बाद अब बिजली का कनेक्शन भी मंजूर हो जाएगा। -चंद्रशेखर, प्रधानाचार्य, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें