कांगू स्कूल में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शतरंत खेलते खिलाड़ी। स्रोत संस्थान
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू में आयोजित अंडर-14 जिला स्तरीय सांस्कृतिक एवं इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं में छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ताइक्वांडो में मझेली स्कूल ने ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, हीरानगर प्रथम, विकासनगर द्वितीय और गलोड़ स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता के दौरान पारंपरिक एवं कलात्मक योग, कुराश, शतरंज, समूहगान और पारंपरिक लोकगीत सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इनके मुकाबले देर रात तक चलते रहे।
जिला सहायक प्रारंभिक खेल शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के छह शिक्षा खंडों से करीब 350 छात्राएं भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इस अवसर पर प्रवीण भारद्वाज, संजीव कुमार सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद